Trending

Jaunpur News : संदीप गौतम हत्याकाण्ड का हुआ पर्दाफाश, प्रेम प्रसंग बना था वजह

Naya Savera Network
बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय हमराह के साथ के बरसठी थाने पर पंजीकृत मुकदमा धारा, 103(1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता थाना बरसठी से सम्बन्धित अभियुक्तगण दीपक भार्गव पुत्र व्यासमुनि निवासी हरिद्वारी, अभिषेक गौतम पुत्र ओम प्रकाश गौतम निवासी हरिद्वारी, अखिलेश गौतम उर्फ मंजय पुत्र फूलचन्द्र गौतम निवासी कोहड़ा थाना मछलीशहर, अमन उर्फ रेड्डी पुत्र राजेश गौतम निवासी हरिद्वारी तथा नन्द किशोर उर्फ नन्दू पुत्र स्व० मातादीन निवासी हरिद्वारी तथा 1 नफर बाल अपचारी को मिली सूचना पर बरसठी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार करके चालान न्यायालय भेज दिया गया।
मृतक की बुआ सोनी गौतम ने बताया कि संदीप गुरुवार रात करीब दो बजे तक परिवार के लोगों के साथ था जिसके बाद प्रेमिका ने फोन कर मिलने के लिए रात करीब 2 बजे बुलाई थी और अपने भाइयों को भेजकर हत्या कर फांसी पर लटका दिया। शुक्रवार सुबह की परिवार के लोग घर के सामने स्थित विद्यालय पहुंचे जहां गेट पर ताला लगा हुआ था। ताला खुलवाकर जब वे अंदर गये तो संदीप का शव पाइप से लटका मिला। देखते ही देखते गांव के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सोनी के अनुसार संदीप गांव की एक युवती से बातचीत करता था जिसे लेकर युवती के परिजन नाराज रहते थे। आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पहले भी युवती के परिजनों ने रास्ते में संदीप की गाड़ी रोककर उसकी पिटाई की थी। परिजनों का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने संदीप की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। घटना के समय माता पिता मध्य प्रदेश थे। घटना की सूचना पर पहुंची बरसठी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

पुलिस के आश्वासन पर परिजनों ने किया था अंतिम संस्कार
देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद परिजन मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार रोक दिया था। पुलिस के आश्वासन पर परिजनों ने शनिवार को गांव में बने अंत्येष्टि स्थल पर नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई और मामले की जांच शुरू कर दी जिससे सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

 गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, व0उ0नि0 अनिल यादव, उ0नि0 शैलेन्द्र दूबे, हे0का0 विजयशंकर सरोज, हे0का0 राजकुमार यादव, हे0का0 पवित्र भूषण तिवारी, हे0का0 हरीश यादव, का. अभिषेक यादव, रि०आ० राकेश प्रजापति, रि०आ० प्रदीप वर्मा, रि०आ० विपिन शर्मा व रि०आ० अभिषेक प्रसाद शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!