Trending

Jaunpur News : जमदग्निपुरम विकास मंच एवं जौनपुर मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी ने किया सम्मान समारोह

Naya Savera Network

जौनपुर। उत्तर प्रदेश का एक अनमोल शहर "हमारा अपना जौनपुर" है जिसके सांस्कृतिक, सामाजिक व रचनात्मक संस्था जमदग्निपुरम विकास मंच एवं जौनपुर मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष आर्किटेक्ट नितिन जायसवाल ने जनपद के विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक संस्थाओं का सम्मान समारोह किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चन्द्र यादव खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री, प्रो. आरएन त्रिपाठी सदस्य पूर्व लोक सेवा आयोग, विशिष्ट अतिथि डा. सुभाष सिंह, डॉ बीएस उपाध्याय, सिंगरामऊ रानी अंजू सिंह आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निखिलेश सिंह अध्यक्ष पूर्वांचल विद्युत विभाग कर्मचारी संघ ने किया। अंत में संस्था की संरक्षक सावित्री देवी एवं एडवोकेट सत्य प्रकाश गुप्ता मुख्य ट्रस्टी मां शारदा शक्तिपीठ ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!