Trending

Jaunpur News : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Technical Team


खुटहन, जौनपुर। खुटहन वाया मोहदीसराय मार्ग पर सौरइयां गांव के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। सरपतहा थाना क्षेत्र के बासूपुर अढ़नपुर गांव निवासी 25 वर्षीय गोबिंद गुप्ता बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे खुटहन बाजार से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सौरइयां गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!