Jaunpur News : पेयजल समस्या के समाधान के लिये तैनात किये गये रमेश, राजेन्द्र व विनोद गुप्ता

जौनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि गर्मी तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के दृष्टिगत जनपद में समस्त विकास खण्डों में ऐसे सभी हैण्डपम्प, जिनकी मरम्मत हेतु आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, को अभियान चलाते हुये ठीक करा लिया गया है। अवशेष को ठीक भी कराया जा रहा है। हैण्डपम्प रिबोर हेतु जो भी आवेदन प्राप्त है, सभी की रिबोरिंग युद्ध स्तर पर करायी जा रही है। पेयजल की समस्या के निराकरण तथा सभी को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र विक्रम सिंह को नोडल नामित किया गया है। साथ ही रमेश कनौजिया 9838080984, राजेन्द्र कुमार 9919731998 एवं विनोद मोदनवाल 9838747472 की ड्यूटी लगायी गयी है। ये कर्मचारी किसी भी ग्राम पंचायत से पेयजल की समस्या तथा हैण्डपम्प मरम्मत की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सम्बन्धित को अवगत कराते हुये समस्या का निस्तारण करायेंगे। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थल एवं पंचायत भवनों पर नि:शुल्क प्याऊ की भी व्यवस्था की गई है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم