Trending

Jaunpur News : अधिवक्ता पर हमला, वकीलों में आक्रोश

Technical Team


जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय पर गुरुवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में वकील लाइन बाजार थाने पहुंच गए। आपको बता दें कि अंबे प्रसाद पांडेय गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे भारती नगर गंगा पट्टी स्थित आवास से बाइक से दीवानी न्यायालय जा रहे थे। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इंग्लिश क्लब के पास तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। वार लगने से उनका सिर फट गया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें थाने लाया गया, जहां से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने घटना की निंदा करते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!