Trending

Jaunpur News : बीडीओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने आधा दर्जन गांवों को खंगाला

Naya Savera Network
चन्दवक, कोपा, पतरही, दुधौड़ा, घुट्ठा, खुज्झी के विकास कार्यों को सराहा
डोभी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने शुक्रवार को कई ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित प्रधानों व सचिवों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। देखा गया कि सर्वप्रथम एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह ने विकास खण्ड के चन्दवक ग्राम पंचायत में किये गये विकास कार्यों सहित पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, सामुदायिक शौचालय, आरआरसी सेण्टर को देखा। साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिये ग्राम प्रधान गीता यादव व सचिव दीपक कुमार को निर्देश किया।
इसी क्रम में वह ग्राम पंचायत कोपा, पतरही, दुधौड़ा, घुट्ठा, खुज्झी भी गये जहां उन्होंने पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, सामुदायिक शौचालय, आरआरसी सेण्टर की साफ—सफाई व्यवस्था देखकर संतुष्ट दिखे। साथ ही और भी बेहतर करने के लिये प्रेरित किये। इस दौरान उन्होंने उपरोक्त ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को देखकर मानक और गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता न करने के लिये सचिव को चेताया। साथ ही सभी कार्यों को अविलम्ब पूर्ण करने के लिये कहा।
निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत के साथ प्रधान हेमा देवी, प्रधान चन्द्रकेश जायसवाल, प्रधान गीता यादव, प्रधान पवन चौबे, प्रधान सियाराम, प्रधान वीना देवी, सचिव रमेश गौतम, दीपक कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!