Jaunpur News :पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को दी सख्त चेतावनी



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने 'यूपी प्रमाण' पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड न करने वाले संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव केशलाल ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर लंबित सूचनाएं तत्काल पोर्टल पर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में सूचना अपलोड न करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी, पोर्टल पर फीडिंग कार्य की लगातार समीक्षा कर रहे हैं, जबकि शासन स्तर पर भी पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। बताया गया कि स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को 'यूपी प्रमाण' पोर्टल पर पंजीकरण के साथ पैरामीटर एक से 44 तक सभी सूचनाएं अपलोड करनी अनिवार्य हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि अपलोड की गई जानकारियों का सत्यापन शासन स्तर पर किया जा रहा है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post