रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के असावा गांव में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के बाद पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी ऋषभ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना राजस्व विभाग द्वारा गांव स्थित बीटा खाते की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान हुई। कार्यवाई पूरी होने के बाद राजस्व टीम लौट गई थी लेकिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौके से तैनात थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ मनबढ़ लोगों ने पुलिस टीम पर ईट-पत्थरों से और लाठी डंडों से हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्य आरोपी ऋषभ यादव पुलिसकर्मियों को लगातार धमकी दे रहा था। इस हमले में पुलिसकर्मी के 3 सिपाही घायल हो गये हैं जिसमें एसआई मनजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह और सिपाही परमानंद गौड़ हैं। इसके अतिरिक्त गांव निवासी रमेश का टीनशेड भी ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद रामपुर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकर मुख्य आरोपी ऋषभ यादव को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रखी है।

إرسال تعليق