Trending

Jaunpur News : सीएचसी की बदहाली की कवरेज के दौरान महिला पत्रकार से अभद्रता, एफआईआर दर्ज

Technical Team
जौनपुर। रामपुर ब्लॉक अंतर्गत बासुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर रिपोर्टिंग के दौरान एक महिला पत्रकार से अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना 2 मई 2026 की बताई जा रही है। अस्पताल परिसर में गंदगी, टूटे कांच और उखड़े फर्श जैसी समस्याओं की कवरेज के दौरान महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद एंबुलेंस चालक अनिल गौतम ने उनके साथ बदतमीजी की और धमकाने का प्रयास किया, जिससे वह असुरक्षित महसूस करने लगीं। घटना की शिकायत पर थाना सुरेरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एंबुलेंस चालक अनिल गौतम के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!