Trending

Jaunpur News : 3 फीट जमीन के विवाद में बुजुर्ग की मौत, गांव में तनाव

Technical Team

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के सिझवारा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह विवाद केवल 3 फीट जमीन के टुकड़े को लेकर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना से एक दिन पहले लेखपाल ने दोनों पक्षों में समझौता भी कराया था। लेकिन अगले ही दिन फिर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इसी दौरान एक बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है और शाम 6:30 बजे अंतिम संस्कार के लिए घर लाया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है। गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!