Jaunpur News : 26 लाख की चोरी, विरोध करने पर चोरों ने की हवाई फायरिंग

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक घर से करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख रुपये नकद समेत कुल 26 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2:30 बजे की है। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और अंदर पहुंचकर सभी कमरों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने उस कमरे को निशाना बनाया, जहां जेवर और नकदी रखी थी। चोरी के बाद जब चोर बाहर निकल रहे थे, तभी बरामदे में सो रही गृहस्वामी अवधेश तिवारी की मां की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अवधेश तिवारी ने चोरों का पीछा किया। खुद को घिरता देख चोरों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह चकरोड के पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। सूचना मिलने पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم