Trending

Jaunpur News : रेलवे लाइन की मांग को लेकर बजरंग नगर बाजार में बैठक, 16 मई को रेल मार्च का ऐलान

Technical Team

डोभी/जौनपुर। डोभी से बजरंग नगर बाजार होते हुए कजहित, देवगांव और लालगंज तक रेलवे लाइन बिछाने की मांग को लेकर बुधवार सुबह बजरंग नगर बाजार में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष ने की। बैठक में क्षेत्रीय लोगों ने रेलवे मार्ग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से आवागमन आसान होगा और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। लोगों ने कहा कि रेलवे लाइन बनने से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। इस दौरान डॉ. नरसिंह के नेतृत्व में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रामसहार सिंह, महामंत्री आशु सिंह, प्रवक्ता कृष्ण मोहन चौरसिया सहित कई लोग मौजूद रहे। चेवार गांव के राजेश शुक्ला ने भी प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि इससे पूरे क्षेत्र का विकास संभव होगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मांग को जल्द ही सरकार के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के आजमगढ़ संयोजक राजेश शुक्ला ने 16 मई को बरडीहा मोड़ कंजहित से रेल मार्च निकालने की घोषणा की, जिसे लोगों ने समर्थन दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!