Trending

Jaunpur News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण की तिथि बढ़ी, अब 14 मई तक मिलेगा लाभ

Technical Team

जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह मई 2026 के लिए आवंटित निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। पहले यह वितरण 24 अप्रैल से 08 मई 2026 तक निर्धारित था, लेकिन ई-पॉस मशीन से वितरण में आई तकनीकी दिक्कतों के कारण शासन ने इसे बढ़ाकर अब 14 मई 2026 तक कर दिया है। इस अवधि में जिले की सभी उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन उपलब्ध रहेगा। योजना के अनुसार, अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (10 किग्रा गेहूं और 25 किग्रा चावल) मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न (1 किग्रा गेहूं और 4 किग्रा चावल) निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
इसके अलावा पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा भी 14 मई 2026 तक जारी रहेगी, जिससे लाभार्थी किसी भी उचित दर दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का वितरण 8 मई तक नहीं हो पाया, वे 14 मई तक आधार प्रमाणीकरण के साथ-साथ मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से भी राशन प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे नई ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से नियमानुसार खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें और इसकी जानकारी दुकान पर स्पष्ट रूप से चस्पा करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रह जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!