Jaunpur News : जौनपुर में आपातकालीन पुलिस सेवा को मजबूत करने के लिए डायल-112 वाहन रवाना


जौनपुर। जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस लाइन जौनपुर से डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डायल-112 पुलिस की त्वरित सहायता प्रणाली है, जिसके माध्यम से आम जनता को शीघ्र और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखे और निर्धारित समय के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने वाहनों एवं उपकरणों का निरीक्षण भी किया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन और बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم