Trending

पशु चिकित्सा अधिकारी ने काश्तकारों संग बैठक करके गौशालाओं के लिये की भूसा दान की अपील | Sanchar Setu

Naya Savera Network
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉक स्थित सरकारी पशु अस्पताल पर क्षेत्रीय काश्तकारों के साथ बैठक किया जहां उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न अस्थाई गौशालाओं के लिए भूसा दान करने की अपील किया। सोमवार को ब्लॉक स्थित सरकारी पशु अस्पताल पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय काश्तकारों के साथ बैठक किया। बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉक क्षेत्र के इमलों पांडेय पट्टी, धर्मापुर, गद्दोपुर सहित अस्थाई गौशालाओं के गोवंशों के लिए भूसा दान करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि जो भी भूसा आप लोग कुछ कीमत में बेच देते हैं, यदि उसी भूसे को अस्थाई गौशालाओं में गोवंशों के लिए दान कर देंगे तो उन गोवंशों को खाने के लिए भूसे की कमी नहीं होगी। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में उक्त दानदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर मौजूद काश्तकारों ने पशु चिकित्सा अधिकारी को आश्वस्त किया कि वह जरूर भूसे का दान करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!