Trending

शाहगंज में निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न | Sanchar Setu

Naya Savera Network

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार एवं ज्योत्सना शाहगंज के संयुक्त तत्वावधान में आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल द्वारा ज्योत्सना भवन पक्का पोखरा में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 226 मरीजों की नेत्र जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक उपकरणों से परीक्षण कर 42 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन हेतु वाराणसी स्थित संकरा नेत्रालय भेजा गया। मरीजों के आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. एस.एल. गुप्ता एवं क्लब अध्यक्ष अरुण पाण्डेय ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयासों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलती है। शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने चिकित्सकीय टीम व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!