Trending

बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकराई, युवक की हुई मौत | Sanchar Setu

Technical Team


मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी पट्टी गांव निवासी अभिषेक (पुत्र श्री प्रकाश) उम्र लगभग 35 वर्ष मंगलवार रात शितलगंज बाजार से किसी निजी कार्य के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बासपट्टी गांव के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर शोक का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!