जौनपुर। शहर निवासी पत्रकार मोहम्मद बिलाल जानी के छोटे भाई मोहम्मद हेलाल राजा का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिसके चलते परिजन में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह खबर उनके आसपास के लोगों के अलावा शुभचिंतकों एवं रिश्तेदारों को हुई उनके मोहल्ला उर्दू बाजार स्थित आवास पहुंचकर लोग सांत्वना देने पहुंच गए। सोमवार दिन के लगभग 11:00 बजे उन्हें बेगमगंज मोहल्ला स्थित सदर इमामबाड़ा निकट कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक ख़ाक किया गया। इससे पहले इमाम बारगाह मस्जिद में सोज़ख्वानी शहजानु उल हसन, आलिम रुदौलवी ने पढ़ी, मजलिस और नमाज़े जनाजा़ जनाब मौलाना सैयद शमीम हैदर साहब ने पढ़ाई। मंगलवार सुबह सेऊम फूल की मजलिस दलेल ख़ान इमाम बारगाह में हुई। इससे पहले सोज़ख्वानी महताब हुसैन (नेता) और उनके हमनवा ने की। पेश ख्वानी मीर अली एहरान ने किया। मरहूम की मगफिरत के लिए मौलाना सैयद शमीम हैदर ने दुआ कराई और नज़रें मौला और फातिहा पढ़ी गई। नौहा मातम अंजुमन कौसरिया रजिस्टर रिज़वी खां ने किया। इस मौके पर तहसील अब्बास सोनी, शकील अहमद एडवोकेट, मौलाना सैयद मोहम्मद दानिश, सरदार हुसैन बबलू, दिलशाद हुसैन, अनवार हुसैन जैदी सोनू, नायाब हुसैन जैदी, इरशाद हुसैन जैदी, अरबाज़ हुसैन रिज़वी, साहिल हुसैन रिज़वी, मीर रियान अब्बास, लाडले हसन ख़ान, इम्तियाज हुसैन खान, नईम हुसैन खान, एहसान, शाहनवाज हुसैन, समीउल हसन मुन्ना, अली मंजर डेजी, मोहम्मद रक़ीब, वरिष्ठ पत्रकार इशरत हुसैन, पत्रकार आरिफ हुसैनी, पत्रकार हसनैन कमर दीपू, पत्रकार इमरान अब्बास, पत्रकार मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद अबुसमामा मोती, हसीन हुसैन, नसीम हैदर नन्हे, राहिब हैदर, शबीब हुसैन गाजी़, जमील हसन, राहत हसन गोलू, नासिर तौकीर, हसन अनुश, अब्बास शालू, कासिम अब्बास जैन, तौहीद, तौसीफ, सेराज दारोग़ा आदि मौजूद रहे।
पत्रकार के छोटे भाई का हुआ निधन, परिजन में शोक | Sanchar Setu
byTechnical Team
-
0

إرسال تعليق