Trending

बाबतपुर में लोको पायलट की सूझ बूझ से बची एक अधेड़ की जान। Sanchar Setu

टीम संचार सेतु

(संचार सेतु, ब्यूरो)
वाराणसी। बाबतपुर में 04264  सुल्तानपुर जौनपुर वाराणसी ( S J V) पैसेंजर के लोको पायलट के सूझ बूझ से एक की जान बची। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार एस0 जे0 वी0 सवारी गाड़ी बाबतपुर स्टेशन पर पहुंचने के पहले  ही अचानक गाड़ी के आगे  एक अधेड़ के आ जाने से लोको पायलट ने सूझ बूझ दिखाते हुए अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जाने के बाद अधेड़ गाड़ी के इंजन /पावर के नीचे फंसा रहा, यात्रियों  व एक रेलवे पुलिस के जवान द्वारा उक्त अधेड़ को इंजन के नीचे से सकुशल निकाल बाहर लाया गया। उसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही हेतु अपने साथ ले गई। 

 बताया जाता है कि उक्त अधेड़  का नाम कल्लू पटेल, स्थानीय निवासी है, जिसका मानसिक संतुलन ठीक न होने से  गाड़ी के आगे आ गया था। कल्लू पटेल के पुत्र अनिकेत ने रेलवे पुलिस को बताया कि "मेरे पिता जी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है उनका इलाज जारी है। सुबह अचानक घर से बाहर चले गए थे, जबकि घर वाले उन्हें बाहर नहीं जाने देते।"


उक्त घटना सुबह 9.45 से 10.00 के बीच की है।
अधेड़ के बच जाने पर  लोगो से यह कहते सुना गया कि आज यमराज छुट्टी पर थे।
इस दौरान लगभग 15 मिनट बाबतपुर स्टेशन के पहले, पैसेंजर गाड़ी खड़ी रही। फिर  बाबतपुर से आगे बीरापट्टी , वाराणसी जंक्शन कैंट के लिए निकल गई।





#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!