Jaunpur : ​गेहूं काट रही महिला को सांप डंसा, हालत खराब

जौनपुर। खेत में गेहूं काट रही महिला को अचानक सर्प ने काट लिया जिससे महिला की हालत खराब होते हुए वह अचेत हो गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी ममता देवी 30 वर्ष पत्नी अमर बहादुर शनिवार सुबह खेत में गेहूं काट रही थी। इसी दौरान उसे सर्प ने काट लिया जिसके कारण हालत खराब होने के साथ ही वह अचेत हो गई। परिजन को जब जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post