Jaunpur : कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर में नवप्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर के प्रांगण में नवप्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया।
इस मौके पर विद्यालय में नवप्रवेश लेने वाले छात्रों का स्वागत करते हुये पुरातन एवं मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज ने "स्कूल चलो अभियान" पर विशेष बल देते हुए अभिभावकों से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी जयशंकर यादव एवं सोधईराम यादव ने भी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव, एसएमसी अध्यक्ष जवाहर लाल यादव, प्राथमिक शिक्षा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने नवोदय विद्यालय में चयनित हर्ष सिंह एवं इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली अर्चना यादव को माल्यार्पण करके सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिभावक नीरज सिंह, एआरपी शिवानंद यादव, शिव नारायण यादव, विद्यालय परिवार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम सजीवन यादव ने किया। अन्त में वरिष्ठ अध्यापक विनोद यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post