Jaunpur News : प्रधानों को प्रशासक बनाने की मांग को लेकर संघ ने सौंपा ज्ञापन

 

26 मई को समाप्त हो रहा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल
खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज सोंधी ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को प्रधान संघ के ब्लाक उपाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने समय से प्रधानी चुनाव कराने की माँग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त हो रहा है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समय पर चुनाव कराये जाने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पंचायतों के कार्य प्रभावित होने की आशंका जताय गयी है।
प्रधानों का कहना है कि ग्राम पंचायत ग्रामीण प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई है। यदि समय पर चुनाव नहीं होते हैं और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती है तो विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो सकते हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में विलंब होने पर ग्राम स्तर पर प्रशासनिक शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस समस्या के समाधान के लिये मांग की गयी है कि या समय से चुनाव कराये जायं अथवा वर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया जाय। साथ ही अन्य राज्यों की भांति कार्यकाल बढ़ाने की मांग भी उठायी गयी है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष परमानन्द यादव, संतोष कुमार, ज्ञानचन्द्र, प्रधान प्रतिनिधि सेराज अहमद, अयाज़ अहमद, भीम चन्द्र, इस्राइल अहमद, गीता देवी, कमलावती देवी, श्यामा, अनीता, सन्दीप, मोनिका, उम्मेकुल निशा सहित अन्य ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण शामिल रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post