Trending

Jaunpur News : धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयन्ती

Technical Team

सुजानगंज, जौनपुर। बीते 14 अप्रैल को क्षेत्र में धूमधाम से बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। प्रमुख रूप से सुजानगंज मुख्य चौराहे पर एक स्वागत मंच के माध्यम से सुजानगंज के दर्जनों गांव से आने वाली झांकियो का स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ आशीष गौतम एवं विशिष्ट अतिथि डा. अजीत गौतम ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बताया कि हम सभी को बाबा साहब के बताए गए मार्ग पर ही चलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार एवं संचालन रामकुमार ने किया। अंत में झांकियों सहित अतिथियों के प्रति कार्यक्रम आयोजक अमन गौतम ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास सिंह ग्राम प्रधान फरीदाबाद, दिनेश मिश्रा, अरुण सिंह, सनी गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!