Trending

Jaunpur News: साइकिल एवं सिलाई मशीन पाकर खिले चेहरे, छात्राओं को मिला सम्बल

Naya Savera Network
धर्मा देवी महाविद्यालय की 108 छात्राओं को साइकिल एवं 90 को मिली सिलाई मशीन

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के बेलापार हयातगंज में स्थित धर्मा देवी महाविद्यालय में रविवार को शिक्षा और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने वाला एक सराहनीय कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में सत्या खुशहाल जीवनदान स्वास्तिया फाउंडेशन की ओर से 108 छात्राओं को साइकिल और 90 युवतियों को सिलाई मशीन वितरित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं सिलाई मशीन मिलने से युवतियों में आत्मनिर्भर बनने का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास किसी भी समाज की मजबूती की नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दिया। साथ ही युवतियों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रबंधक एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ज्योति यादव, मंगला यादव, संस्था के जिला प्रभारी सचिन्द्र द्विवेदी, अरुण यादव, शैलेश कुमार, सौरभ यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!