Jaunpur News : चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग

  

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार को शाम चेकिंग के दौरान अज्ञात बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए जबकि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। यह घटना रासवदिया पुलिस भूत की है जहां रामपुर पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर संगदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार अपने हमराह पुलिसकर्मियों व उपनिरीक्षक मनजीत कुमार, कांस्टेबल विनोद प्रजापति और कांस्टेबल सोनू यादव के साथ मौजूद थे। रात लगभग 8:45 बजे चेकिंग के दौरान एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक सामने से आते दिखाई जिस पर नंबर प्लेट नहीं थे। उस पर 3 लोग बैठे थे जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर अज्ञात बदमाशों ने तत्काल बाइक मोड़ लिया। पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
पुलिस टीम ने तत्काल बदमाशों का पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकले। घटना के बाद पुलिस चौकन्नी हो गयी। इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया जिससे देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश में आस—पास के क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका था।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post