Trending

Jaunpur News : किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने धरना देकर मांग पत्र सौंपा

Technical Team
  

मड़ियाहूं, जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर स्थानीय तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विनय पटेल एवं संचालन जिला प्रचार मंत्री राम आसरे गौतम ने किया।
इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई और नारेबाजी किया। इसके बाद सात सूत्रीय मांग पत्र योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित करते हुए मड़ियाहूं के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार को सौंपा गया। मांग पत्र में प्रमुख रूप से किसानों, गरीबों एवं मजदूरों के पुराने बिजली बिल माफ करने तथा 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की मांग की गई। साथ ही जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने, धान की रोपाई से पहले बिजली के तारों की सफाई कराने, खाद व बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और राशन दुकानों पर हो रही अनियमितताओं की जांच कराने की मांग भी उठाई गई।
इसके अलावा मड़ियाहूं में गोपाल कान्हा के नाम दर्ज जमीन का उपयोग केवल गौशाला एवं पशुओं के चराने के लिए किए जाने तथा वहां निर्माण कार्य रोकने की भी मांग की गई। इस अवसर पर मंजू विश्वकर्मा, इंद्रावती, कमलेश यादव, मीरा देवी, शीला, शोभनाथ पटेल, कमलेश कुमार, शांति, फूला, शोभनाथ गुप्ता, रिंकू कुमार पाल, सीमा सरोज, सरिता, अवधराज प्रजापति, उषा सरोज, गीता देवी आदि की उपस्थिति रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!