Trending

Jaunpur News : प्राथमिक शिक्षा जीवन की है मजबूत नींव: ममता यादव

Technical Team
छितौना प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना ग्राम में स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि पहुंचीं ग्राम प्रधान ममता यादव व विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवबचन यादव संयुक्त रूप से कक्षावार में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को किताब व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्राम प्रधान ममता यादव ने कहा कि 'प्राथमिक शिक्षा जीवन की वह मजबूत नींव है जिस पर भविष्य की बुलंद इमारत खड़ी होती है। परिवारों के बढ़ने के साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मकता मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
वहीं विशिष्ट अतिथि शिवबचन यादव ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देती है। हमें ऐसे समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए़। अन्त में प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अमित सिंह, अंकिता गिरी, ममता यादव, फूलवंती देवी, मनोज कुमार, बृजेश यादव, जितेंद्र यादव, बृजेश गौतम, विनय मिश्रा सहित तमाम अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन प्रधान प्रतिनिधि फौजी सुभाष यादव ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!