Jaunpur News : राम प्रकाश दुबे बनाये गये जिला सेवा प्रमुख, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सुइथाकला, जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद की सेवा जिला बैठक में राम प्रकाश दुबे को जिला सेवा प्रमुख घोषित किये जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह घोषणा जनपद के सिकरारा क्षेत्र स्थित श्री विश्वम्भर शिव मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान की गयी। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र सह सेवा प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री सतेन्द्र जी, प्रान्त सह सेवा प्रमुख बन्धु तिवारी एवं जिला मंत्री सुनील जी के नेतृत्व में हुआ।गौरतलब है कि श्री दुबे विकास खण्ड के भगासा गांव के प्रधान होने के साथ सुइथाकला प्रधान संघ के अध्यक्ष भी हैं। समाजसेवा, सक्रियता और मिलनसार स्वभाव के कारण उनकी क्षेत्र में अच्छी पहचान और लोकप्रियता है। घोषणा के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुये सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सेवा गतिविधियों का विस्तार करने तथा समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर अश्विनी उपाध्याय, नीरज सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय तिवारी, रिंकू, सदानन्द दुबे समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post