सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में जहां पुलिस जहरखुरानी गिरोह के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं उचक्कागिरी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार देर शाम एक शिक्षक महिला टप्पेबाजों के शिकार हो गये जिन्होंने भीड़—भाड़ वाले ऑटो में चालाकी से उनके बैग से नकदी व सामान पार कर दिया। जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के चिलबिली (हसनपुर) गांव निवासी वरुण त्रिपाठी बहराइच जनपद में शिक्षक हैं। बीते शनिवार को अपने घर लौट रहे थे। सुल्तानपुर के कादीपुर में उतरने के बाद वह शाहगंज जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए। भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने अपना पिट्ठू बैग बड़े बैग में रखकर पीछे की ओर रख दिया। इसी दौरान दो महिलाएं ऑटो में चढ़ीं और पहले से बैठे एक युवक को आगे बैठा दिया जबकि खुद बैग के पास बैठ गईं। सूरापुर पहुंचने पर दोनों महिलाएं उतरते समय बैग युवक को थमाने की बात कहकर चली गईं। शिक्षक को उस समय कोई संदेह नहीं हुआ। घर पहुंचकर जब उन्होंने बैग खोला तो उसमें रखे करीब 5 हजार रुपये नकद सहित अन्य घरेलू सामान गायब थे। घटना से वह स्तब्ध रह गये। घटना के बाद क्षेत्र में महिला उचक्कों के सक्रिय होने की चर्चा है। हालांकि पीड़ित द्वारा अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
Jaunpur News : महिला टप्पेबाजों ने शिक्षक को बनाया निशाना, ऑटो में बैग से नकदी व सामान पार
byTechnical Team
-
0

Post a Comment