Trending

Jaunpur News: दहेज के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Naya Savera Network

दूसरे ही दिन कर ली दूसरी शादी आरोपी पर मुकदमा दर्ज
बदलापुर जौनपुर। दहेज के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकालने के बाद दूसरे ही दिन किसी और से शादी कर लेने का मामला सामने आया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित पांच आरोपितों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया । क्षेत्र के बखोपुर लेदुका फूलचंद की पुत्री सोनी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसका विवाह दो मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के संदीप उपाध्याय के साथ हुआ था। विवाह के समय मेरे पिता ने भूमि गिरवी रखकर दो लाख रुपये नकद आभूषण व घर-गृहस्थी के सभी सामान बतौर उपहार दिए थे। आरोप लगाया कि विवाह के बाद ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पति संदीप ससुर शैलेंद्र सास संगीता व देवर शेखर मुझे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। गत 22 मार्च को मेरे सभी आभूषण व कपड़े छीनकर मुझे घर से निकाल दिया। मैं मायके चली आई। अगले दिन 23 मार्च को सूचना मिली कि पति संदीप अपने गांव के ही विनोद मिश्र के सहयोग से चौकिया धाम में दूसरी शादी कर रहा है। मायके वालों के साथ शीतला चौकिया धाम पहुंची तो देखा पति की दूसरी शादी की रस्म पूरी हो रही थी। विरोध करने पर ससुरालीजन ने मुझे धक्का देकर भगा दिया। कोतवाली प्रभारी शेष कुमार शुक्ल ने बताया तहरीर के आधार पर पांचों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!