Trending

Jaunpur News : कार-बाइक की भिड़ंत में किशोर की मौत, साथी गंभीर

Technical Team
  

मड़ियाहूं, जौनपुर। रविवार देर रात नगर के काजीकोट मोहल्ले में कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी आदर्श यादव (13) अपने साथी छांगापुर गांव निवासी शिवम शुक्ला (16) के साथ नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती परिजनों को भोजन देकर वापस घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही दोनों मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर काजीकोट मोहल्ले के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आदर्श यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शिवम शुक्ला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!