Jaunpur News : गोड़िला में शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल राख

  

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला गांव में रविवार को शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में करीब 3 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार गोड़िला गांव निवासी अमर बहादुर यादव पुत्र दल सिंगार यादव के खेत में रविवार शाम सवा चार बजे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते फसलों को अपनी चपेट में ले लिया। किसान अमर बहादुर यादव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को बेहद लापरवाही से बांधा गया है जिससे हवा चलने पर उनमें स्पार्किंग होती है।
किसान के अनुसार इसी लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। सूचना मिलने पर बीबीगंज चौकी प्रभारी रामविलास मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। हल्का लेखपाल नीतू सिंह ने बताया कि फसल को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी जायेगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post