Trending

Jaunpur News : गांव से नगर तक धूमधाम से मनी डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती

Technical Team
कस्तूरबा विद्यालय में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया जन्मोत्सव
 
शाहगंज, जौनपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर क्षेत्र के गांवों से लेकर नगर तक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यालयों व जनप्रतिनिधियों द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम करके बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रभात फेरियां, शोभायात्राएं, रैलियां एवं विचार गोष्ठियां आयोजित कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया गया। नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सुरिस, ताखा पूरब, ताखा पश्चिम, समैसा, नटोली सहित कई गांवों के लोग शामिल हुए। यात्रा जेसी चौक, डाकखाना तिराहा, कोतवाली चौराहा, रामलीला भवन चौराहा, एराकियाना, पुराना चौक व चूड़ी मोहल्ला होते हुए तहसील के समीप रामलीला मैदान पहुंची जहां जनसभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जय भीम जन संगठन सेवा समिति अलीगंज शाहगंज के अध्यक्ष डॉ. अशोक भारती, मिथुन भारती, सुनील भारती, राहुल भारती, बिरजू, विशाल भारती, राजेंद्र प्रसाद सरदार, विवेक उर्फ सोनू, हीरा लाल गौतम, रवि कुमार, राकेश गौतम, जगदीश गौतम आदि उपस्थित रहे। साथ ही मिथुन भारती, अजय, जय हिंद, शंकर लाल साधु, डॉ. प्रमोद कुमार, गिरधारी, अरविंद गौतम, रिंकू, डॉ. सुजीत राज, डॉ. अशोक गौतम, डॉ. विनोद कुमार, विशाल गौतम ने भी उपस्थिति दर्ज करायी
वहीं नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बाबा साहब का जन्मोत्सव मना जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम प्रकाश, विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.पी. गौतम, डॉ. संजय जी व डॉ. हरिश्चंद्र ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया। छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अन्त में छात्राओं को समाज में समानता, शिक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दिलाया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!