Trending

Jaunpur News : सड़क दुघर्टना में दो युवक घायल

Technical Team
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी 22 वर्षीय शुभम पुत्र भागीरथी शुक्रवार को बाइक से घर से बाजार जा रहें थे कि चिरैया मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वाराणसी के रामनगर निवासी 41 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र सतीश चन्द्र शाहगंज किसी काम से आये हुए थे। एराकियाना मोहल्ला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!