Trending

Jaunpur News: गुरु तेग बहादुर तपोस्थली का होगा सुंदरीकरण

Naya Savera Network

राज्यमंत्री ने तपोस्थली के विकास एवं सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित सिख समाज के लोगों के आस्था के केंद्र गुरु तेज बहादुर साहेब तपोस्थली के पर्यटन विकास का शिलान्यास किया। साथ ही चाचकपुर से गुरु तेज बहादुर साहब तपोस्थली तक जाने के सड़क निर्माण का भी शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि गुरु तेज बहादुर साहब तपोस्थली के पर्यटन विकास के लिए कुल रुपया 91.64 लाख आवंटन किए गए हैं  जिसे कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जाएगा। दूसरी परियोजना चाचकपुर सिपाह से गुरु तेज बहादुर साहब तपोस्थली तक सड़क मार्ग का निर्माण में कुल लागत रुपया 64.73 लाख खर्च होंगे जिसे कार्यकारी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जाएगा। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेज बहादुर साहब की तपोस्थली जनपद के सिख समाज के भाइयों का आस्था का केंद्र है यहां पर 1670 के आसपास गुरु तेज बहादुर साहब तप किया है यह उनकी तपोस्थली है मैं भी आप लोगों के द्वारा यहां कई कार्यक्रमों में आ चुका हूं यहां आने का रास्ता भी ठीक नहीं था अब इसका रास्ता भी ठीक हो जाएगा काम लग गया है और इस तपोस्थली का पर्यटन विकास भी हो जाएगा जिसमें एक हाल का निर्माण होगा बाउंड्री बनेगी सुंदरीकरण होगा पेड़ पौधे लगेंगे और सोलर लाइट भी लगेगी इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा लाइट की भी व्यवस्था यहां की जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से मैंने अपने क्षेत्र में बहुत से विकास कार्य करवाये  हैं। अध्यक्षता सरदार कुलवंत सिंह छाबड़ा और संचालन सरदार जसविंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह सारिका सोनी कमलेश निषाद दिनेश सेठी राजेश जावा रिंकू सिंह मनीष श्रीवास्तव ब्रह्मेश शुक्ला नंदलाल यादव वसंत प्रजापति दीपक सिंह मांटो पीयूष सिंह सुनील यादव जटाशंकर सचिन सोनी आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!