Jaunpur News : लू एवं गर्म हवा से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

 

जौनपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि जनपद में पारा 44°C तक पहुंच जा रहा है जिसके कारण लू प्रकोप एवं गर्म हवा चलने की संभावना है जिसके दृष्टिगत लू से जनहानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए निम्नलिखित सावधानियों बरतें-
कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक की बीच में। जितनी बार हो सके पानी पिये, प्यास न लगे तो भी पानी पियें। हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपडे पहने। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।
अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गरदन पर रखें।
अगर आपकी तबियत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें।
घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी, छाछ, आम का पना इत्यादि का सेवन करें। जानवरों को छाव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठण्डा रखें परदे, शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिड़कियों खुली रखें। शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें।

क्या करें क्या न करें
धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोडे। खाना बनाते समय कमरे के खिडकी एवं दरवाजे खुले रखें, जिससे हवा का आना जाना बना रहे।नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें।
खिड़की को रिफ्‌लेक्टर जैसे एल्यूमीनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढक कर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आती है, काले परदे लगाकर रखना चाहिए। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुने और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। जहाँ तक संभव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के सम्पर्क से बचें। संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post