Jaunpur News : लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने जिला टॉपर भव्या अग्रहरि का किया सम्मान

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज ख़ुशबू ने हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा भव्या अग्रहरि को सम्मानित किया। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भव्या को सम्मान पत्र एवं उपहार भेंट करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। भाव्या के पिता अभिषेक अग्रहरि व माता नैन्सी अग्रहरि ने संस्थाध्यक्ष खुशबू जायसवाल को धन्यवाद देते हुये कहा कि आपलोगों के इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।
इस दौरान साधारण बैठक हुई जहां क्लब के आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही सदस्यों ने समाज हित में विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि भव्या की इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है और यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम  का संचालन सचिव आराधना अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर कुसुम आर्या, बुलबुल अग्रहरि, रीता सोनी, उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, दीपिका गुप्ता, सीमा अग्रहरि, सदस्य रीमा सोनी, प्रशंसा गुप्ता सहित अन्य की उपस्थिति रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post