Trending

Jaunpur News: जौनपुर के प्रो. अनुपम का विदेशी धरती पर हुआ सम्मान

Technical Team
 

जौनपुर। जिले के बेलगहन गांव के मूल निवासी प्रो. अनुपम सिंह, जो वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो, यूनाइटेड किंगडम में प्रोफेसर हैं, को सर्वश्रेष्ठ शिक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, उत्कृष्ट शिक्षण और शैक्षणिक योगदान के लिए प्रदान किया गया है। छोटे से गांव बेलगहन से निकलकर अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक जगत में पहचान बनाने वाले प्रो. अनुपम ने जिले और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शिक्षण के साथ वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के क्षेत्र में भी सक्रिय शोध कर रहे हैं। उनका शैक्षणिक जुड़ाव यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनिवर्सिटी ऑफ मलाया, मलेशिया तथा सामाजिक प्रभाव के लिए AI विकसित करने वाली सरकारी परियोजनाओं से भी रहा है। प्रो. अनुपम की यह उपलब्धि जौनपुर सहित बेलगहन के लिये गर्व की बात है। साथ ही यहां के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!