Jaunpur News : जौनपुर के पत्रकार रियाजुल हक सम्मानित, जिले में छायी खुशी

  

जौनपुर/प्रयागराज। जनपद के लिए गर्व की बात है कि वरिष्ठ पत्रकार रियाजुल हक को प्रयागराज के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित समारोह के दौरान ‘पद्म श्री ग्लोबल एक्सीलेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जीवरन फाउंडेशन द्वारा पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
रियाजुल पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्ष व जनहितकारी लेखनी के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वह भारत प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं जहां वे पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद कर रहे हैं।
पत्रकारिता के साथ उनका सामाजिक सरोकार भी बेहद मजबूत रहा है। उन्होंने लावारिस शव इंतजामिया कमेटी का गठन कर लावारिस शवों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार दिलाने की मुहिम शुरू की, जो समाज में एक मिसाल बन चुकी है। इसके अलावा ‘अशियम जन कल्याण फाउंडेशन’ के माध्यम से उन्होंने कोविड लॉकडाउन के समय से लेकर अब तक शिक्षा, जनजागरूकता, बच्चों के टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगातार कार्य किया है। रियाजुल विभिन्न सामाजिक संस्थाओं जैसे मर्सी क्लब, जिला अपराध निरोधक कमेटी, मदर टेरेसा फाउंडेशन और सिविल डिफेंस से जुड़कर भी समाज सेवा में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही जौनपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم