Trending

Jaunpur News : एनआईसी के नवनिर्मित कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Technical Team
कमिश्नर ने किया वर्चुअल उद्घाटन तो डीएम ने फीता काटा
जौनपुर। जनपद की तकनीकी कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक सुगमता को सुदृढ़ करने की दिशा में कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर मण्डलायुक्त वाराणसी एस0 राजलिंगम जी ने वर्चुअल माध्यम से नवीन एनआईसी भवन का उद्घाटन किया। साथ ही जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने फीता काटते हुये विधिवत पूजन—अर्चन किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में एनआईसी कार्यालय वर्षों पुराने भवन में संचालित हो रहा था जिसकी जर्जर स्थिति के कारण विशेषकर वर्षा ऋतु में छतों से पानी टपकने से तकनीकी उपकरणों, इण्टरनेट कनेक्टिविटी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) में बाधाएं उत्पन्न होती थीं। उक्त समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु ‘क्रिटिकल गैप्स फंड’ के अन्तर्गत इस आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण कराया गया है।
नवीन कार्यालय में अत्याधुनिक सर्वर, उच्च गति इण्टरनेट सुविधा एवं उन्नत वीसी कक्ष की व्यवस्था की गई है जिससे शासन—प्रशासन के मध्य निर्बाध संवाद सुनिश्चित होगा। उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं वहां कार्मिकों को परिसर में उच्च स्तरीय स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिये। साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि द्वितीय चरण में ’हॉल’ के निर्माण की योजना भी प्रस्तावित है जिसका उपयोग बैठकों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन हेतु किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सुनील भारती, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. अरुण यादव, ईडीएम प्रतीक उपाध्याय, कलेक्ट्रेट के अधिकारी, एनआईसी के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!