Trending

Jaunpur News : भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : एसडीएम

Technical Team

 
एसडीएम ने वाटर कूलर का किया सत्यापन
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के विभिन्न जगहों पर 15वां वित्त योजना अंतर्गत 10 वाटर कूलर लगवाया जा रहा है, जिसमें 3 वाटर कूलर लगा दिए गए जिसका सत्यापन करने सोमवार को उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सना सगीर के साथ मिलकर कार्यप्रणाली की जांच कर सुनिश्चित किया कि आम जनता को स्वच्छ और ठंडा पेयजल सुचारु रूप से उपलब्ध हो सके। एसडीएम शैलेन्द्र कुमार ने संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पेयजल मशीनें ठीक से काम करती रहें। उन्होंने नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, अधिशासी अधिकारी सना सगीर ने आश्वासन दिया कि नगर पंचायत सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!