Trending

Jaunpur News : पॉक्सो एक्ट का वांछित गिरफ्तार

Technical Team

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरपतहाँ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेश सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को पट्टीनरेन्द्रपुर चौराहे पर दबिश देकर थाना क्षेत्र के अमावां खुर्द निवासी अभियुक्त मंगल पुत्र मितऊ उर्फ धर्मेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 137(2), 351(3) बीएनएस तथा 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!