Trending

Jaunpur News: अम्बुज श्रीवास्तव को चुना गया शाखा सचिव

Technical Team
जौनपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय जौनपुर प्रथम नई गंज जौनपुर में विकास अधिकारियों के संगठन नेशनल फेडरेशन आफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ़ इंडिया की सभा प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमे विकास अधिकारी अम्बुज श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से शाखा का सचिव चुना गया। सचिव चुनने के उपरांत शाखा सचिव अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मैं पुरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। इस मौके पर शशिकांत सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, एनबी सिंह, विजेंद्र सिंह, वरुण प्रताप सिंह, प्रमोद, आकाश, अभय उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!