Jaunpur News : चौरा माता मन्दिर का हुआ वार्षिक भण्डारा

माता की पालकी में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम क्षेत्र के बगल रामदासपुर नेवादा में स्थित चौरा माता वाटर टेम्पल पर बीते सोमवार को शुरू हुये अखण्ड रामायण के साथ मंगलवार की शाम भण्डारे का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में माता की पालकी निकाली गयी। माता रानी के जयकारों के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुये। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिवानन्द भाई जी, गिरीश चन्द्र यादव खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, सुनील यादव प्रमुख प्रतिनिधि, विकास शर्मा, व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल, सारिका सोनी, विनय जायसवाल रहे जिनको कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जितेन्द्र जायसवाल, हरिशंकर श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र गुप्ता, शिवांशु श्रीवास्तव, अश्विनी जायसवाल, शम्भू भगत, रामबाबू, मोहित जायसवाल एडवोकेट, विशाल सेठ, दीपक श्रीवास्तव, मनोज प्रजापति, ईलू, सौरभ जायसवाल, हिमांशु, छोटू, टाइगर, आकाश, बंटी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं भण्डारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया जहां जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم