Trending

Jaunpur News : विधि व्याख्यान श्रृंखला में भारतीय संविदा अधिनियम पर व्याख्यान आयोजित

Technical Team
जौनपुर। उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में संविदा विधि पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि प्रशांत मिश्र अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संविदा के महत्व के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि जीवन में संविदा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है जिसमें उन्होंने लाॅर्ड स्टोयल के कथन को उद्धरित करते हुये कहा कि संविदा फालतू समय की मजाक बाजी नहीं है। इस कथन की व्याख्या करते हुये अपने कथन का समापन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आशुतोष मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्राध्यापकगण देवेश पाठक, डा. अच्छे लाल पाल, रमेश चन्द्र पाण्डेय, डा. साधना मिश्रा, डा. पूजा सिंह, डा. सुदक्षिणा यादव, नितेश कुमार, शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबाष चन्द्र पाल, राघवेन्द्र शुक्ल, अनुपम तिवारी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रतिमा सिंह, प्रमोद कुमार सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. सर्वेन्द्र कुमार ने किया। प्राचार्य डा. आशुतोष मिश्र ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!