जौनपुर। अघोषित बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी के शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। धरना को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से जनता का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था आम उपभोक्ताओं के लिए लूट का माध्यम बन गई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जौनपुर शहर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्तमान में 24 घंटे में मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सभासद शाहनवाज मंजूर ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं जिला उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल ने मांग की कि प्रीपेड मीटरों को तत्काल वापस लिया जाए और कम से कम 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जोहा सब्बू, तौफीक राजू, जैद सिद्दीकी, मोहम्मद ताहिर, संतोष निषाद, अशरफ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jaunpur News: बिजली कटौती व स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
أبريل 25, 2026
