Jaunpur News : ​सोशल मीडिया का सही उपयोग जीवन को बदलने की रखता है ताकत

विनोद कुमार @ जौनपुर, केराकत। स्थानीय नगर के बाबा घाट नालापार निवासी युवा लेखक, मोटिवेशनल स्पीकर और कंटेंट क्रिएटर शाक्तिमान मिश्रा आज युवाओं के बीच एक मजबूत और प्रेरणादायक पहचान बनकर उभर रहे हैं। वे अपनी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के दम पर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल कर रहे है। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए विचार, वीडियो और लेखन युवाओं को न केवल प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी देते हैं।
बता दें कि शक्ति की चर्चित पुस्तक ‘अनहद जो कभी ना टूटा’ ने समाज में उन्हें एक नई पहचान दिलाई है। इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने जीवन के गहरे अनुभवों, भावनाओं और संघर्षों को शब्दों में पिरोकर लोगों के दिलों तक पहुंचाने का काम किया है।
शाक्तिमान का मानना है कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया का सही उपयोग किया जाय तो यह जीवन को बदलने की ताकत रखता है। वे विशेष रूप से इंस्टाग्राम और फेसबुक (मेटा) जैसे प्लेटफॉर्म्स को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने आम लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और पहचान बनाने का अवसर दिया है।
लेखन, समाज सेवा और डिजिटल माध्यमों के जरिए वे लगातार लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचा रहे हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। आज शाक्तिमान मिश्रा न केवल एक नाम, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं।
Uploaded Image

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post