Trending

Jaunpur News : ​मेडिकल कालेज में पैरामेडिकल के द्वितीय बैच के छात्रों को दी गई विदाई

टीम संचार सेतु
अजय विश्वकर्मा ‍@ सिद्दीकपुर, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो. आरबी कमल के दिशा निर्देश में सांस्कृतिक कार्यक्रम नोडल डा. प्रियंका सिंह एवं सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख (पैरामेडिकल) के नोडल डा. विनोद वर्मा द्वारा पैरामेडिकल के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन बडे़ हर्षोल्लास के मनाया गया। यह समारोह सीनियर बैच 2023-2024 के छात्रों के विदाई सम्मान में जूनियर बैच 2024-2025 के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। तत्पश्चात चिकित्सा शिक्षकों द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि आज का दिन एक नई शुरूआत का संकेत है। आप सभी ने इस संस्थान में न केवल शिक्षा प्राप्त की है, चाहिए कि आप एक अच्छे इंसान और जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी हैं। विदाई केवल एक अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरूआत है। आप सभी ने जिस समर्पण अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त की है, वही गुण आपको सफलता के मार्ग पर आगे ले जाएंगें। सभी छात्रों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और यह संदेश दिया कि वे जहां भी जाएं, संस्थान का नाम रोशन करें। छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया जिसमें जूनियर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमः नृत्य, गीत, नाटक और भाषण कोे प्रस्तुत कर अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। सीनियर छात्रों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और कॉलेज व शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। यह दिन सभी के लिए भावनात्मक और यादगार रहा। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक प्रो. तबस्सुम याशमीन, प्रो. रूचिरा सेठी, प्रो. आशीष यादव, प्रो. भारती यादव, प्रो. साधना अजय, डा. राजश्री यादव, डा. आदर्श यादव, डा. कुलदीप गुप्ता, डा. मुदित चौहान, डा. नीवन कुमार सिंह, डा. पूजा पाठक, डा. अर्चना, डा. प्रतिभा सिंह, डा. पंकज कुमार एवं अन्य चिकित्सक व छात्र/छात्राएं तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!