Jaunpur News : ​समाजसेवी आशुतोष को दी गयी श्रद्धांजलि

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी संतोष सिंह के भतीजे 40 वर्षीय आशुतोष सिंह की असामयिक मृत्यु से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। मंगलवार की देर शाम को संतोष जी के आवास पर भावभीनी शोकसभा हुई जहां बड़ी संख्या में लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
इस मौके पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, एमएलसी जसवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आशुतोष जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुये शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया।
शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे जिन्होंने परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट किया।
Uploaded Image

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post