Trending

Jaunpur News : ​डीएम ने की भौतिक कब्जा प्राप्ति की समीक्षा बैठक

टीम संचार सेतु
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद में निर्माणाधीन समस्त राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए अधिगृहित की जाने वाली भूमि का प्रतिकार वितरण एवं भौतिक कब्जा प्राप्ति की समीक्षा बैठक बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने एनएच-135। अंतर्गत ग्राम लपरी एवं सुरीश देहाती के कृषकों की एक सप्ताह के अंदर भुगतान पत्रावली बनाकर प्रस्तुत करने हेतु एसओसी को निर्देश दिये। वाराणसी-आजमगढ़ की लंबित परियोजना के कुल 18 ग्रामों का आर्बिट्रेशन निर्णीत किया जा चुका है। 250 करोड़ के सापेक्ष मात्र 70 करोड़ की पत्रावली प्रस्तुत किए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुये उपजिलाधिकारी केराकत और परियोजना अधिकारी को ग्रामों में कैंप लगाकर प्रतिकार पत्रावली तैयार करने व स्थल पर कब्जा प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। मुख्य राजस्व अधिकारी को अतिशीघ्र प्रतिकर निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!